'श्री गया दशहरा चैरिटेबल ट्रस्ट' की बैठक ट्रस्ट के चेयरमैन अजय तर्वे की अध्यक्षता में गांधी मैदान के मंडप में आयोजित हुई. इस बैठक में आगामी रावण-वध कार्यक्रम के अवसर पर निकलने वाली 'शोभा-यात्रा' की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम को बेहद भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
संगठन के मीडिया प्रभारी रंजीत बरहपुरिया ने जानकारी दी कि इस बार की आतिशबाजी पिछले वर्षों की तुलना में काफी अलग और बेहद भव्य होगी. इसके अलावा, इस बार गांधी मैदान में डमरु वाले अपनी अनूठी कला से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे.
प्रशासन से की गई कई प्रमुख मांगें
बैठक के दौरान कमिटी के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि कमिटी के सदस्यों की गाड़ियां गांधी मैदान के परिसर में ही लगाने की अनुमति दी जाए. इसके साथ ही, शोभा-यात्रा निकलने के दौरान छत्ता मस्जिद से बड़ा पोस्टऑफिस तक यातायात को वन-वे (One-way) कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई, ताकि शोभा-यात्रा और आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और शोभा-यात्रा उस मार्ग से आराम से गुजर सके.
बैठक में इन गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में ट्रस्ट के दीपक चड्ढा (महासचिव), राकेश कथुरिया, संजय सेठ, अजय अग्रवाल (अधिवक्ता), रंजीत बरहपुरिया (मीडिया प्रभारी), सुभाष चंद्र डंग, शिरीष प्रकाश, विपेंद्र अग्रवाल, कमल मनोचा, बिट्टू कुमार (राज ज्वेलर्स), आशुतोष भारद्वाज, सौरभ कुमार, अंकित कुमार, विकास जिंदल, संजय कुमार (प्रॉपर्टी डीलर), राजीव अग्रवाल उर्फ चुन्नू, सुधीर कुमार सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.
