गया-पटना रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस भी 2 घंटे लेट

Gaya-Patna Passenger Train Cancelled : गया-पटना रेलखंड पर दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। गया-हावड़ा एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से रवाना हुई।

Gaya-Patna Passenger Train Cancelled : उत्तर प्रदेश में आयोजित परीक्षा के मद्देनजर रेलवे परिचालन प्रभावित होने से बुधवार को गया-पटना रेलखंड की दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं. रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 63241 पटना-गया पैसेंजर और 63246 गया-पटना पैसेंजर का परिचालन पूरे दिन बंद रहा. इससे नियमित यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

दैनिक यात्रियों और छात्रों को हुई सबसे ज्यादा दिक्कत

ट्रेनों के रद्द होने का सबसे अधिक असर रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों पर पड़ा. कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी.

परीक्षा के कारण बदला रेलवे का परिचालन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आयोजित परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त भीड़ की संभावना के मद्देनजर विशेष परीक्षा एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी की गई थी. इसी कारण संबंधित पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया. हालांकि अपेक्षित भीड़ नहीं होने के बावजूद दोनों पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं.

गया-हावड़ा एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से चली

बुधवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई. यह ट्रेन सामान्यतः गया जंक्शन से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करती है, लेकिन बुधवार को इसका प्रस्थान समय करीब 2:10 बजे रहा. ट्रेन के विलंब से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.

रेलवे ने बताई देरी की वजह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में परीक्षा के कारण कई ट्रेनों के परिचालन और रेक प्रबंधन पर असर पड़ा. इसी का प्रभाव गया होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ा, जिसके कारण यात्रियों को देरी और ट्रेनों के रद्द होने की स्थिति का सामना करना पड़ा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >