जिले में आज का मौसम व कार्यक्रम : आजाद पार्क से समाहरणालय तक प्रदर्शन आज, घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक और मौसम का हाल

गया जी शहर के लिए आज का दिन काफी गहमागहमी भरा रहने वाला है.

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. गया जी शहर के लिए आज का दिन काफी गहमागहमी भरा रहने वाला है. शाम के वक्त भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा. 40 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी और इन बड़े आयोजनों के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के चरमराने की पूरी आशंका है. अगर आप आज शहर में कहीं निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपने रूट और समय की प्लानिंग पहले ही कर लें, ताकि जाम और परेशानी से बच सकें.

प्रदर्शन से बढ़ेगी हलचल

  • आक्रोश मार्च: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में सवर्ण संघर्ष मोर्चा द्वारा शाम 5 बजे आजाद पार्क से समाहरणालय तक एक बड़ा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. इस दौरान शहर के हृदय स्थल पर भारी भीड़ रहने की संभावना है.
  • धार्मिक कार्यक्रम: रात 11 बजे इकबाल नगर स्थित कर्बला प्रांगण में ‘शोहदा-ए-कर्बला कांफ्रेंस’ का आयोजन किया जाएगा.

ट्रैफिक अलर्ट: आज इन रास्तों पर विशेष सतर्कता बरतें

  • शाम का अलर्ट: शाम 5 बजे आजाद पार्क से समाहरणालय मार्ग पर जाने से बचें. आक्रोश मार्च के कारण इस रूट पर लंबा जाम लग सकता है और रूट डायवर्ट भी किया जा सकता है.
  • सुबह का अलर्ट: सुबह 6 से 8 बजे तक बाइपास, नगर निगम गेट, जीबी रोड (केदारनाथ मार्केट का मुख्य गेट), और सिकरिया मोड़ से मगध मेडिकल अस्पताल रोड की तरफ वाहनों का दबाव अधिक रहेगा.

40 डिग्री के टॉर्चर के बाद बारिश की उम्मीद

  • सुबह 6 बजे शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जा सकता है.
  • दोपहर 2 बजे तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान घर से बाहर निकलने पर लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
  • दोपहर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे झुलसते शहर को थोड़ी राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >