Gaya News : बेला-चाकंद रेलवे स्टेशन के बीच रिसौद गांव के पास बनेगा ओवरब्रिज

Gaya News : गया-पटना रेलखंड स्थित बेला-चाकंद स्टेशन के बीच रिसौद गांव के समीप ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने से उक्त क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है.

गया/बेलागंज. गया-पटना रेलखंड स्थित बेला-चाकंद स्टेशन के बीच रिसौद गांव के समीप ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने से उक्त क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है. क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार जताया है. लोकसभा चुनाव के दौरान रिसौद सहित आसपास के कई गांवों के मतदाता रिसौद गांव के समीप ओवरब्रिज की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की घोषणा कर रखा था. उस समय के एनडीए उम्मीदवार रहे जीतन राम मांझी ने लोगों को आश्वस्त किया था कि मौका मिलेगा तो आपलोगों की मांगों को पूरा किया जायेगा. मांझी के आश्वासन के बाद लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जीतन राम मांझी सांसद जीते और केंद्र सरकार में मंत्री बने. इसके बाद ओवरब्रिज को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दो जुलाई 24 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख अविलंब निर्माण की मांग की. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की मांग के उपरांत 25 जनवरी को रेलमंत्री ने उक्त स्थल पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति देते हुए 10 करोड़ की राशि आवंटित करने का निर्देश दिया. रिसौद के समीप ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने पर भाजपा नेता महेश शर्मा, राजेंद्र राम,कुमार सत्यशील, अनील कुमार, रंजेश कुमार समेत लोगो सहित बेलागंज के लोगों ने रेल मंत्री एवं स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >