Gaya News: हथियार का भय दिखा कर बदमाशों ने छीनी बाइक, की लूटपाट

Gaya News: पना काम निपटाकर जब हम घर जा रहे थे, तो शाम के वक्त सड़क के किनारे पहले से मौजूद बदमाशों ने पहले बाइक रुकवाया. इसके बाद जबरन चाबी छिनने लगे.

शेरघाटी.

हथियारबंद बदमाशों ने शेरघाटी चेरकी मार्ग पर पंडौल गांव के समीप युवक से मारपीट कर बाइक व नकद रुपये छीन लिये. घटना दो दिन पहले की है. पीड़ित गुरुआ थाना क्षेत्र के पवरा गांव का रहनेवाला राजेश पासवान ने थाने में शिकायत की है. अपना काम निपटाकर जब हम घर जा रहे थे, तो शाम के वक्त सड़क के किनारे पहले से मौजूद बदमाशों ने पहले बाइक रुकवाया. इसके बाद जबरन चाबी छिनने लगे. विरोध करने पर हथियार का भय दिखाकर मेरे साथ लपड़़ थप्पड़ किया. पर्स आदि भी छीन लिए जिसमें करीब डेढ़ हजार रुपये थे. घटना के दो दिन बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि राजेश के शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. पुलिस बदमाशों की टोह में छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >