विश्व शांति के लिए बोधगया से सारनाथ तक पदयात्रा, हर दिन 20 किमी तक चलेंगे भिक्षु

तथागत बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर से विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना को लेकर विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणियों ने सारनाथ तक पदयात्रा शुरू की है.

Gaya News: (बोधगया से कलेंद्र प्रताप) तथागत बुद्ध की ज्ञानस्थली महाबोधि मंदिर से विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना को लेकर विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और भिक्षुणियों ने सारनाथ तक पदयात्रा शुरू की है.

हर दिन 20 किमी तक करेंगे यात्रा

पदयात्रा में शामिल भिक्षु प्रतिदिन सुबह और शाम करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा बौद्ध धर्म के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है. पदयात्रा का लक्ष्य 27 मई को सारनाथ पहुंचना निर्धारित किया गया है.

विश्व शांति के संदेश के साथ पदयात्रा

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न स्थानों पर भिक्षुओं का स्वागत किया जा रहा है तथा लोग विश्व शांति के संदेश से जुड़ रहे हैं.

Also Read: Gaya News: बारिश से तरबूज की फसल बर्बाद, किसान चिंतित, 50 एकड़ में लगी फसल चौपट, मुआवजे की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >