Gaya News: लंबे इंतजार के बाद 19 मार्च को चालू होगा ANNMCH का ट्रॉमा सेंटर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जारी किया आदेश

Gaya News: सरकार की ओर से पहल होने के बाद यहां मरीजों को इलाज की सुविधा मिल जायेगी. ट्रॉमा सेंटर बनाते वक्त यह कोशिश थी कि जीटी रोड और अन्य जगहों पर होने वाली घटनाओं में शिकार मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल जाये और किसी को बाहर नहीं भेजा जाये.

Gaya News: एएनएमएमसीएच परिसर स्थित 2020 में बने ट्रॉमा सेंटर को चालू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ सचिव ने कड़े निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया है. निर्देश मिलते ही अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर तैयारी पूरी कर ली है. अब तक इसमें कोरोना के समय में इमरजेंसी, फिलहाल ऑर्थो वार्ड के मरीजों को रखा जा रहा है. करीब पांच वर्ष से इसका इंतजार हो रहा था. कई अधीक्षक बदल गये, लेकिन उनकी ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गयी.

19 मार्च से चालू होने की संभावना

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर में पहले से ही तैनात किये जाने वाले की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इमरजेंसी से ही मरीज को यहां भेजा जायेगा. यहां पर उन्हीं मरीजों को भेजा जायेगा जिन्हें मल्टी विभाग से इलाज, ऑपरेशन की जरूरत होगी. यहां पर 15 बेड के साथ मॉडलर ओटी बनाया गया है. अधीक्षक ने बताया कि ऑर्थो व न्यूरो के साथ अन्य विभाग के डॉक्टरों से इलाज की जरूरत वाले मरीज को यहां रखा जायेगा. किसी एक विभाग से संबंधित मरीज को यहां रखने की जरूरत नहीं होगी. यहां पर मरीज के इलाज के बाद तुरंत ही वार्ड ट्रांसफर कर दिया जायेगा. क्योंकि वार्ड में बेड सीमित हैं और अन्य मरीजों को भी इलाज की सुविधा देनी होगा. उन्होंने बताया कि 19 मार्च से ट्राॅमा सेंटर शुरू करने की घोषणा कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 7 जिलों में लगातार दो दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

ऑर्थो के मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की हुई व्यवस्था

ऑर्थो के मरीजों को फिलहाल पुराने गाइनी वार्ड में रखने की व्यवस्था की गयी है. यहां पर भी सारी तैयारी दो दिनों के अंदर ही कर ली जायेगी. इसके लिए अधीक्षक की ओर से सारे संबंधित को निर्देश जारी कर दिया गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, ऑर्थो विभाग से संबंधित मरीजों को लेकर ही काफी फजीहत अस्पताल प्रशासन को उठानी पड़ती है. इमरजेंसी में ही इस विभाग से संबंधित मरीज कई दिनों तक भारी संख्या में पड़े रहते हैं. इसके साथ ही विभाग में भर्ती मरीज को ऑपरेशन के लिए लंबा समय तक इंतजार भी करना पड़ता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >