गया जी : रेलवे का एक्शन, डीडीयू मंडल में 696 बिना टिकट यात्री पकड़ाए, लाखों का जुर्माना वसूला

गया जंक्शन सहित डीडीयू मंडल के कई स्टेशनों पर चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान। बिना टिकट यात्रा करने वाले 696 यात्रियों से वसूला गया भारी जुर्माना।

Gaya Ji News : पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने बुधवार को बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया. यह अभियान डीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया जंक्शन पर एक साथ संचालित किया गया.

प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक हुई सघन जांच

अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ और रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीमों ने प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी), प्रवेश एवं निकास द्वारों के अलावा विभिन्न ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया.

696 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते मिले

जांच के दौरान कुल 696 यात्री बिना टिकट अथवा बिना वैध प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए. रेलवे ने इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल ₹5,36,760 की राशि वसूल की.

नियमों के पालन के लिए यात्रियों को किया जागरूक

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल राजस्व की सुरक्षा करना नहीं, बल्कि यात्रियों को रेलवे नियमों के प्रति जागरूक बनाना भी है. उन्होंने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की.

टिकट लेने के लिए अधिकृत माध्यमों का करें उपयोग

रेलवे ने यात्रियों से कहा कि यात्रा से पहले टिकट काउंटर, रेलवे मोबाइल ऐप, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) या अन्य अधिकृत माध्यमों से टिकट अवश्य प्राप्त करें. बिना टिकट यात्रा रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है, जिसके लिए जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

डीडीयू मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >