गया जंक्शन पर एसआइजी टीम का निरीक्षण, रेल क्षेत्र में गंदा पानी गिरने पर जताई नाराजगी

SIG टीम ने गया जंक्शन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए, जिसमें प्लेटफॉर्म पर रखे प्लाईवुड हटाना और जल-जमाव की समस्या का समाधान शामिल है. टीम ने रेल क्षेत्र में गंदे पानी के गिरने पर नाराजगी जताई और स्वच्छता एवं सुगम आवागमन पर विशेष जोर दिया.

Gaya Junction Inspection : गया जंक्शन पर यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को SIG टीम ने विभिन्न प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं में जहां भी कमी मिली, उसे तत्काल दूर करने का निर्देश संबंधित पर्यवेक्षकों को दिया गया.

टीम ने प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह रखे प्लाईवुड को गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल हटाने को कहा. अधिकारियों ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक सामान रहने से यात्रियों के आवागमन में परेशानी हो सकती है.

वहीं, कुछ प्लेटफॉर्म पर बैरिकेडिंग नहीं होने की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

गया जंक्शन के अंदर के प्लेटफॉर्म और रेलवे लाइन की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

रेल क्षेत्र में गिर रहे गंदे पानी पर टीम की नाराजगी

निरीक्षण के दौरान टीम सर्कुलेटिंग एरिया में स्टेशन रोड की ओर पहुंची. यहां गया नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय-सह-स्नानागार से निकलने वाला गंदा पानी रेलवे क्षेत्र में गिरता पाया गया. इससे रेल परिसर में गंदगी और जल-जमाव की स्थिति बन रही थी.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारियों को गंदा पानी रेल क्षेत्र में गिरने से तत्काल रोकने का निर्देश दिया.

पे एंड यूज शौचालय के कर्मचारी को दिशा-निर्देश

टीम ने पे एंड यूज शौचालय के कर्मचारी को भी मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया और समस्या का तत्काल समाधान करने को कहा.

गया जंक्शन

निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक और गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य की निगरानी कर रहे कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

स्वच्छता और सुगम आवागमन पर विशेष जोर

टीम ने स्वच्छता, सुगम आवागमन और निर्माण कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >