बोधगया में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचला, चालक मौके से फरार

Gaya ji Road Accident: रीवर साइड रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बालू लदे एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गया जी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
Gaya ji Road Accident:
गया जी जिले के बोधगया क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. रीवर साइड रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बालू लदे एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ दर्दनाक हादसा

घटना बोधगया रीवर साइड रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर तेज गति से गुजर रहा था, तभी उसने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल की मदद में जुट गए.

हादसे के बाद चालक मौके से फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई.

ट्रैक्टर जब्त चालक की तलाश में पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. विष्णुपद थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Also Read: आधी रात को अचानक वजीरगंज थाना पहुंचे SSP, पुलिसकर्मियों से मांगा जवाब, जानिए क्या क्या हुआ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >