गुरुआ के सिमारू में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Gaya Ji News : गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित सिमारू गांव में नव-निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार, अखंड कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

Gaya Ji News : गुरुआ प्रखंड के सिमारू गांव में नव-निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा को लेकर भुरहा नदी से जलभरी कर श्रद्धालु सिमारु स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में भाग लिया.

प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु

महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ. इसके साथ ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आरंभ हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी है.

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर होगा महाप्रसाद वितरण

आयोजन समिति के सदस्य सरपंच संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, मुखिया सुनील कुमार वर्मा आदि ने बताया कि अनुष्ठान के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण मुखिया सुनील कुमार वर्मा, सरपंच संजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दांगी, कुनाल कुमार, अनिल कुमार, राकेश रंजन, राकेश कुमार, लक्ष्मी सिंह, दीपक कुमार, राजू कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

Also Read : मैगरा-डुमरिया बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधा का अभाव, शौचालय के अभाव में मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >