गुरुआ थाना की लापता युवती रांची से सकुशल बरामद, तीन युवकों पर अपहरण का केस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र से लापता एक युवती को पुलिस ने तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के आधार पर झारखंड के रांची स्थित बरियातू थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. मामले में तीन युवकों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र से लापता एक युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में गुरुआ थाना कांड संख्या 277/26 के तहत युवती के पिता ने तीन युवकों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लापता युवती को रांची से बरामद किया

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया. तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर युवती के संभावित ठिकाने का पता लगाया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने रांची के बरियातू थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया.

बरामदगी के बाद युवती को न्यायालय में किया गया प्रस्तुत, बयान दर्ज

एसआई राहुल कुमार ने बताया कि बरामद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराने तथा मेडिकल जांच सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की जांच जारी है. पुलिस आरोपितों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : मोहनपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 आरोपियों पर एफआईआर, 10 लाख रुपये का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >