Gaya Ji News : सीएम सम्राट चौधरी के गया आगमन एवं बोधगया स्थित ‘नए आपराधिक विधियों पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय बोधगया कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के मद्देनज़र जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है. वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कुछ मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है.
मानपुर से बोधगया तक बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक
04 जुलाई 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निम्नलिखित यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी. मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. यह प्रतिबंध केवल आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा. खटका चक – विपार्ड – 05 नंबर गेट – हवाई अड्डा मोड़ – धनावां मोड़ (टेकुना फार्म) – दोमुहान से बोधगया कन्वेंशन सेंटर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी.
बोधगया में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक मार्ग तय
आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग उक्त अवधि के दौरान आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे सिकड़िया मोड़ → मगध मेडिकल कॉलेज → चेरकी रोड मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचें. जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें, ताकि वीवीआईपी कार्यक्रम एवं आम जनजीवन दोनों सुचारु रूप से संचालित हो सकें.
