शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji Education News : जिले के शेरघाटी, आमस एवं डोभी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में नए भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है. स्थानीय विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई विद्यालयों की सूची के आधार पर जिला शिक्षा विभाग ने संबंधित सभी स्कूलों से भूमि संबंधी जरूरी दस्तावेज तलब किए हैं.
तीन दिनों में मांगी रिपोर्ट
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) गौरव राज ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के भीतर विद्यालय की भूमि उपलब्धता से संबंधित खाता, खेसरा, रकबा और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) कार्यालय को सौंपें.
निर्माण एजेंसी को मिलेगी जानकारी
इसके साथ ही स्कूलों को अपने यहाँ उपलब्ध कमरों की संख्या, शिक्षकों की संख्या तथा नामांकित छात्रों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी. यह सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जल्द ही भवन निर्माण एजेंसी को भेजी जाएंगी, ताकि धरातल पर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके. इस कदम से सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की उम्मीद जगी है. विधायक की पहल पर भवन निर्माण के लिए तीनों प्रखंडों से कुल 49 विद्यालयों का चयन किया गया है.
Also Read : गया जी: पटना-गया रेलखंड पर हादसा, चलती ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में भर्ती
शेरघाटी प्रखंड के चयनित स्कूल
विधायक की पहल पर भवन निर्माण के लिए तीनों प्रखंडों के कुल 49 सरकारी स्कूलों को चुना गया है. इसमें शेरघाटी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चेरकीडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर, मध्य विद्यालय विशनपुरा, मध्य विद्यालय धान्धोपुर, मध्य विद्यालय बेला, मध्य विद्यालय चिताबकला, मध्य विद्यालय कमात, मध्य विद्यालय योगापुर, मध्य विद्यालय खंडेल, मध्य विद्यालय श्रीरामपुर,
अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, मध्य विद्यालय कुशा, प्राथमिक विद्यालय घोड़ीजरा, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय राजाबिगहा, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर, प्राथमिक विद्यालय सलैया, प्राथमिक विद्यालय नवादा, प्राथमिक विद्यालय उदनबिगहा और प्राथमिक विद्यालय भुजौल शामिल हैं.
आमस से चयनित स्कूल
वहीं, आमस प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझौलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआवां, प्राथमिक विद्यालय अहुरी, मध्य विद्यालय बहेरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्यामनगर नीमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेम्बुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियारी (पश्चिम भाग),
Also Read : गया जी : इमामगंज में हेलीकॉप्टर आकार का ताजिया बना आकर्षण, हिंदू कारीगर ने किया तैयार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय रेंगनिया, मध्य विद्यालय हमजापुर, मध्य विद्यालय आमस, मध्य विद्यालय मुगराईन और मध्य विद्यालय नीमा (बुधौल) को सूची में जगह मिली है.
डोभी प्रखंड के चयनित स्कूल
इसके अलावा डोभी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय करमा, प्राथमिक विद्यालय मुंशीचक, प्राथमिक विद्यालय परवतिया, नया प्राथमिक विद्यालय गम्हरिया, प्राथमिक विद्यालय घोंघावा, प्राथमिक विद्यालय कर्पूरीनगर, प्राथमिक विद्यालय तेतरिया, प्राथमिक विद्यालय मखरौर, प्राथमिक विद्यालय बुनियाद बिगहा, प्राथमिक विद्यालय नीमा, प्राथमिक विद्यालय डोभी (पुराना टोला), प्राथमिक विद्यालय भेलवा,
प्राथमिक विद्यालय पूर्वी घोड़वाडीह, प्राथमिक विद्यालय अकौनी, मध्य विद्यालय डोभी, मध्य विद्यालय अमारुत, मध्य विद्यालय बुनियाद बिगहा, मध्य विद्यालय केशापी, मध्य विद्यालय गरवैया और मध्य विद्यालय नदरपुर में भी नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा.
बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद
शिक्षा विभाग के इस महत्वपूर्ण कदम से इन सभी चयनित स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की बड़ी उम्मीद जगी है. भवन बनने से यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बैठने की अच्छी सुविधा मिलेगी और उन्हें पहले से काफी बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा.
Also Read : पिता जेल में, मां की बीमारी से मौत; गया जी के तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
