गया जी : शिक्षा विभाग में जिम्मेदारियों का बंटवारा, डीपीओ और पीओ को मिले नए दायित्व

Gaya Ji News : गया जी जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों के स्थानांतरण के बाद कार्यों का पुनर्विभाजन किया गया है. पूनम कुमारी और आनंद कुमार सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

Gaya Ji News : शिक्षा विभाग बिहार के निदेशक के आदेश के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों के स्थानांतरण के बाद गया जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यों का पुनर्विभाजन कर दिया गया है. जिला पदाधिकारी की सहमति के उपरांत अधिकारियों के बीच विभिन्न शाखाओं का आवंटन किया गया है.

पूनम कुमारी और आनंद कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम कुमारी को पीएम पोषण योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, डीपीओ आनंद कुमार को माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता शाखा का प्रभार दिया गया है.

नित्यम, सुमित और गौरव राज को सौंपा गया दायित्व

इसी प्रकार, कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यम कुमार गौरव को प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी दी गई है. कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित कुमार सौरभ को स्थापना शाखा, जबकि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव राज को योजना एवं लेखा शाखा का दायित्व सौंपा गया है.

Also Read : गया जी एयरपोर्ट के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, सूद के लेनदेन के विवाद में आरोपी गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >