गया जी : महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, मसाला-दलहन से ड्राई फ्रूट्स तक के बढ़े दाम

बढ़ती जनसंख्या के साथ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. तेल, दलहन, मसाले से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे मध्यम और गरीब परिवारों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है.

Gaya Ji Inflation : जिस गति से देश की जनसंख्या में वृद्धि हो रही है, ठीक लगभग इसी अनुपात में रोजमर्रा से जुड़े सामानों की कीमतों में उछाल होता आ रहा है. बीते करीब छह महीने में तेलहन, दलहन, मसाला, गरम मसाला, गल्ला, सूखा मेवा व रसोई घर से जुड़े अधिकतर सामानों की कीमत में 20 प्रतिशत तक उछाल होने से विशेषकर मध्यम व गरीब परिवार की थालियों से जायका धीरे-धीरे गायब होने लगा है.

महंगाई की यह मार सबसे अधिक घरों की गृहणियां झेल रही हैं. रसोई घर का बजट बिगड़ने से विशेषकर मध्यम व गरीब परिवार की महिलाओं को घर-गृहस्ती चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ, इन घरों के मुखिया को अपने व परिवार का भरण-पोषण के लिए ओवरटाइम वर्क करना मजबूरी हो गया है.

बावजूद इसके इनकी थालियों से जायका दूर रह रहा है. आयुर्वेद की मानें तो विशेषकर मसाला व ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं. ऐसे में इस आसमान छूती महंगाई के कारण मध्यम व गरीब परिवार के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ना लाजमी कहा जा सकता है.

आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए घरेलू मसालों और ड्राई फ्रूट्स का महत्व

स्वामी राघवेन्द्राचार्य त्रिदंडी आयुर्वेद चिकित्सालय सह अस्पताल के सचिव जगतगुरु स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के अनुसार स्वास्थ्य के लिए घरेलू मसाला व ड्राई फ्रूट्स का विशेष महत्व माना गया है.

उन्होंने बताया कि घरेलू मसालों और ड्राई फ्रूट्स में औषधीय गुण होते हैं, जो न केवल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, बल्कि पाचन सुधारते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाते हैं. ऊर्जा भी देते हैं और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

उन्होंने बताया कि इनमें प्राकृतिक पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं. उन्होंने बताया कि हल्दी सूजन कम करती है और घाव भरती है. जीरा पाचन क्रिया को तेज करता है. काली मिर्च सर्दी-जुकाम और कफ से राहत देती है. दालचीनी रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) नियंत्रित करती है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य सभी तरह के मसालों में औषधीय गुण होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना गया है. स्वामी जी ने बताया कि इसी तरह ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं.

उन्होंने बताया कि बादाम शरीर को न केवल बलपुष्ट करता है, बल्कि यह दिमागी ताकत और याददाश्त को भी बढ़ाता है. अखरोट हृदय (दिल) को स्वस्थ रखता है. किशमिश खून की कमी (हीमोग्लोबिन) दूर करती है. छुहारा-खजूर शरीर को ताकत और ऊर्जा देता है.

Also Read : गया जी, नवादा, औरंगाबाद समेत छह जिलों में GST की छापेमारी, बिना कागजात सामान लदी 16 गाड़ियां पकड़ी गयीं

वस्तुओं के दामों में वृद्धि का प्रतिशत

बीते करीब छह महीने में दलहन में आठ प्रतिशत तक, तेलहन में 15 प्रतिशत, मसाला में 15 प्रतिशत, सूखा मेवा में 20 प्रतिशत और गल्ला में 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है.

व्यापार और कारोबार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर

बालकृष्ण भारद्वाज, पूर्व कोषाध्यक्ष, सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, गया जी के अनुसार आसमान छूती सामानों की कीमतों के कारण कारोबार पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छह महीना पहले तक जो नियमित ग्राहक थे, उनकी खरीदारी वर्तमान में आधी से भी कम हो गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >