गया जी के गुरुआ के नवाबचक में दो छात्राओं की मौत से पसरा मातम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

गुरुआ के नवाबचक गांव में आहर में डूबने से दो छात्राओं की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव में आहर में डूबने से दो स्कूली छात्राओं की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की देर रात दोनों छात्राओं के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

अहले सुबह दोनों छात्राओं का हुआ अंतिम संस्कार

शुक्रवार की अहले सुबह दोनों छात्राओं का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान पूरे गांव के लोगों ने नम आंखों से दोनों छात्राओं को अंतिम विदाई दी. घटना के बाद से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है.

बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत करते थे दोनों पिता

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों छात्राओं के पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. सुहानी कुमारी के पिता अविद्र यादव बच्चों की पढ़ाई के लिए वाराणसी में रहकर एक कंपनी में काम करते हैं.

रोते विलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

सुप्रिया के पिता भी करते थे रोजाना काम

वहीं, सुप्रिया कुमारी के पिता मनोज चौधरी पास के बाजार में प्रतिदिन काम करते थे. दोनों परिवारों को अपनी बेटियों से काफी उम्मीदें थीं. बेटियों की मौत के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

दोनों छात्राओं की माताओं का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से दोनों छात्राओं की माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना हुआ है. परिजनों के दुख को देखकर ग्रामीण भी भावुक हैं.

पढ़ाई में अच्छी थीं दोनों छात्राएं

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में भी अच्छी थीं. उनकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं. घटना के बाद हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा हुआ है.

ALSO READ : गया जी में 12वीं के फॉर्म के नाम पर 1430 रुपये की जगह मांगे 1800, भड़के विद्यार्थियों ने किया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >