गया के पच्चमा महादेव मंदिर में अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरुआ के पच्चमा महादेव मंदिर में 24 घंटे के अखंड कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Gaya Ji : गुरुआ प्रखंड के पच्चमा महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को 24 घंटे के अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान पुजारी कवि पांडे ने किया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया.

सावन में धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व

प्रधान पुजारी कवि पांडे ने बताया कि सावन माह में आयोजित ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का विशेष महत्व होता है. उन्होंने कहा कि अखंड कीर्तन और भंडारे जैसे आयोजन लोगों में धार्मिक आस्था बढ़ाने के साथ-साथ आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता को भी मजबूत करते हैं.

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का मिला भरपूर सहयोग

प्रधान पुजारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह, सुनील कुमार, आकाश मोदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा और भक्तिमय माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >