गया जी में ED की रेड, बैंक फ्रौड मामले में कई ठिकानों पर छापा, 85 करोड़ के लोन में 58 करोड़ डायवर्ट करने का आरोप

Gaya Ji ED Raid : गया में E ने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन लिया है. रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है. कंपनी पर 85 करोड़ के लोन में से 58 करोड़ रुपये डायवर्ट करने का गंभीर आरोप है.

Gaya Ji ED Raid : गया में बैंक फ्रॉड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED), पटना की टीम ने शुक्रवार, 11 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने PMLA की धारा 17 के तहत रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड (RHRL) से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. कार्रवाई फिलहाल जारी है.

85 करोड़ के लोन में 58 करोड़ डायवर्ट करने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी पर बैंकों के कंसोर्टियम से लिए गए करीब 85 करोड़ रुपये के लोन में से लगभग 58 करोड़ रुपये डायवर्ट करने का आरोप है. आरोप है कि यह रकम कथित तौर पर फर्जी या जाली प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त की गई थी.

अखौरी गोपाल और उनके बेटों पर कंपनी के नियंत्रण की बात

ईडी के मुताबिक, कंपनी का नियंत्रण अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत एवं नितेश के पास बताया गया है. लोन के एवज में अखौरी गोपाल और उनके परिवार के सदस्यों की व्यक्तिगत गारंटी भी बैंकों को दी गयी थी.

पांच संपत्तियों को गिरवी रखने की भी जांच

जांच में यह भी सामने आने की बात कही गयी है कि पांच संपत्तियों को टाटा मोटर्स से जुड़े बकाये के खिलाफ गिरवी या मॉर्गेज किया गया था. बाद में इन संपत्तियों को कथित तौर पर कम कीमत पर बेच दिया गया, जबकि वे पहले से गिरवी थीं.

खरीदारों के बेनामी या प्रॉक्सी होने की आशंका

ईडी को कुछ खरीदारों के कथित तौर पर बेनामी या प्रॉक्सी होने की भी आशंका है. एजेंसी की जांच में संपत्तियों से जुड़े इन पहलुओं को भी देखा जा रहा है.

ईडी की सर्च कार्रवाई अभी जारी

फिलहाल ईडी की सर्च कार्रवाई जारी है. तलाशी पूरी होने और जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी.

ALSO READ : गया जी में 12वीं के फॉर्म के नाम पर 1430 रुपये की जगह मांगे 1800, भड़के विद्यार्थियों ने किया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >