मरीज के लिए आधी रात को खुला गया एयरपोर्ट, एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली

गया एयरपोर्ट पर एक बार फिर से मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण देखने को मिला. इसमें एक मरीज के लिए रात को एयरपोर्ट और एटीसी यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को खोला गया.

Gaya Airport:(बोधगया से कलेंद्र प्रताप) गया एयरपोर्ट पर एक बार फिर से मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण देखने को मिला. इसमें एक मरीज के लिए रात को एयरपोर्ट और एटीसी यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को खोला गया. मरीज को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया. दरअसल, बुधवार की देर शाम को गया एयरपोर्ट डायरेक्टर सह एटीसी इंचार्ज अवधेश कुमार को बिहटा एयरफोर्स स्टेशन से स्क्वार्डन लीडर एसपी सिंह का कॉल आया, जिसमें कहा गया कि एक मरीज को दिल्ली ले जाना है. एयरपोर्ट को एक्टिव किया जाय.

5.30 में बंद हो जाता है एयरपोर्ट का टावर

गया एयरपोर्ट का टावर शाम 5: 30 के बाद बंद हो जाने के कारण एयरपोर्ट डायरेक्टर ने पहले तो मना कर दिया. लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने वापस कॉल कर एयरपोर्ट को चालू किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने काम बंद कर वापस गये संबंधित तकनीशियन और पदाधिकारियों को वापस बुलाया और एटीसी को एक्टिव कराया.

लखनऊ से एयर एंबुलेंस आया गया

उन्होंने बताया कि रात 10 बजे लखनऊ से एयरफोर्स का एयर एंबुलेंस गया एयरपोर्ट पहुंचा और ओटीए में तैनात दक्षिण भारत के सिपाही रैंक के जवान सेलवन को दिल्ली लेकर रवाना हुआ. सेलवन का लीवर फेल हो चुका है और बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली ले जाया गया. इसके लिए ओटीए के एमएच से लेफ्टिनेंट कर्नल अंकुर का भी कॉल एयरपोर्ट डायरेक्टर को आया था. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा होने का फायदा मिला और इस नेक कार्य में एयरपोर्ट के संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने-अपने क्वार्टरों से अविलंब एयरपोर्ट पहुंच कर कमान संभाल ली.

पिछले महीने भी घटी थी घटना

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने गया एयरपोर्ट पर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए इंडिगो का पायलट भी दिल्ली के लिए टेकऑफ होने से पहले रनवे से विमान को वापस पार्किंग क्षेत्र में लौटा ले गया था. इस मामले में हुआ यह था कि दिल्ली जा रहे गया के मानपुर में रहने वाले एक यात्री को टेकऑफ से पहले सूचना मिली कि उनके पिता का वाराणसी में देहांत हो गया है और वह अब दिल्ली नहीं जाना चाहता है. इसकी सूचना पायलट को दी गयी और पायलट ने मानवता का परिचय देते हुए विमान को टेकऑफ करा कर वापस पार्किंग में ले गया और संबंधित यात्री को विमान से उतारने के बाद वह दिल्ली के लिए उड़ान भरा.

Also Read: औरंगाबाद में लगा भीषण जाम, बाईपास ओवरब्रिज पर रेंगती रहीं गाड़ियां, लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >