25 अक्टूबर से एयर इंडिया शुरू करेगा उड़ान, गया जी से दिल्ली जाना होगा आसान, थाईलैंड-म्यांमार की भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Gaya Ji Airport Air India International Flight : गया एयरपोर्ट पर पर्यटन सीजन के मद्देनजर इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइटों की संख्या बढ़ेगी. एयर इंडिया की सेवा 25 अक्टूबर से फिर शुरू होगी, बुकिंग जारी है.

Gaya Ji Airport Air India International Flight : विश्व शांति के निमित्त महाबोधि मंदिर में विभिन्न बौद्ध संगठनों की ओर से आयोजित सालाना पूजा समारोह के साथ ही बोधगया का पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है. (Gaya Airport Tourism Season) पर्यटन सीजन को देखते हुए गया जी एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमानों (Gaya Airport International Flights) की आवाजाही शुरू होने के साथ डोमेस्टिक विमानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है.

गया जी से दिल्ली और कोलकाता के लिए इंडिगो की सेवा

फिलहाल गया जी एयरपोर्ट (Gaya Airport) से दिल्ली और कोलकाता के लिए इंडिगो के विमान सप्ताह में पांच दिन आवाजाही कर रहे हैं. पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ गया जी एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है.

25 अक्तूबर से एयर इंडिया शुरू करेगा उड़ान

इसी बीच मार्च से अपनी सेवा बंद किए एयर इंडिया के विमान भी 25 अक्तूबर से गया जी से उड़ान शुरू करने वाले हैं. इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गयी है. एयर इंडिया की सेवा शुरू होने से गया जी से दिल्ली के लिए हवाई कनेक्टिविटी और बढ़ेगी.

थाईलैंड और म्यांमार से भी शुरू होगी नियमित सेवा

पर्यटन सीजन के दौरान गया जी से थाईलैंड, म्यांमार और भूटान के नियमित यात्री विमानों के अलावा वियतनाम और कंबोडिया से चार्टर्ड विमानों (Myanmar Flight From Gaya) की आवाजाही भी शुरू हो जायेगी. इससे गया जी एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइटों की गतिविधियां बढ़ेंगी.

गया जी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त

इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइटों की आवाजाही बढ़ने के साथ गया जी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था भी और सख्त की जायेगी. इसके लिए गया जी एयरपोर्ट ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है.

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी उड़ानों की जानकारी

गया जी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि तकरीबन सभी इंटरनेशनल फ्लाइटों के शेड्यूल प्राप्त हो चुके हैं. अब इंडिगो के साथ ही एयर इंडिया के भी विमान गया जी से दिल्ली के लिए अपनी सेवा शुरू करने वाले हैं.

प्रभात खबर की खबर की हुई पुष्टि

उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने एयर इंडिया के विमान सेवा शुरू होने की खबर सर्वप्रथम प्रकाशित की थी. अब एयर इंडिया ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर इस खबर की पुष्टि भी कर दी है.

ALSO READ : Gaya News : गया से दिल्ली के लिए एयर इंडिया फिर शुरू करेगा विमान सेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कलेंद्र प्रताप सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >