Gaya Ji Sanitation Workers Strike : सड़क किनारे हर जगह कचरा पसरा हुआ है. प्रदेश सरकार के स्तर पर अब तक निकाय कर्मियों के साथ कोई बात नहीं बन सकी है. इसके चलते निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का काम पिछले चार दिनों से पूरी तौर से बंद है.
कचरा लोग घरों से निकाल कर सड़क किनारे फेंक दिया है. हालात यह है कि सड़कें कचरा से पटा हुआ दिखने लगा है.
एजेंसी के कर्मियों को काम करने में आ रही बाधा
एक एजेंसी को भी निगम क्षेत्र में 18 सड़कों की सफाई कराने की जिम्मेदारी पहले से दिया गया है. एजेंसी के कर्मी हर दिन कचरा उठाव और साफ-सफाई का काम शुरू करने निकलते हैं, लेकिन हड़ताली कर्मी उनके साथ मारपीट तक उतारू हो जा रहे हैं.
हालात शहर में बद से बदतर होती जा रही है. कई दिनों से कचरा उठाव नहीं होने के चलते उनसे अब दुर्गंध आने लगा है. लोगों ने बताया कि कुछ दिनों तक यही स्थिति रही, तो लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा.
यूनियन नेताओं का रुख और मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी
इधर, इस संबंध में यूनियन नेता संजीत सिंह ने बताया कि सरकार के स्तर से कर्मचारियों के हक में किसी तरह की वार्ता अब तक सफल नहीं हो सकी है. यूनियन का साफ तौर से कहना है कि कर्मचारियों की मांग को हर हाल में पूरा करना होगा, उसके बाद ही हड़ताल समाप्त किया जाएगा.
घरों में बढ़ती परेशानी और स्वच्छता पदाधिकारी का बयान
निगम की ओर से हर दिन घरों से कचरा कलेक्शन किया जाता रहा है. चार दिनों से कचरा कलेक्शन नहीं होने के चलते घरों में कचरा बहुत अधिक जमा हो गया है. अब हर घरों से कचरा निकाल कर लोग रोड किनारे ही डाल दे रहे हैं.
इसके बाद भी कचरा घरों से सही ढंग से नहीं निकल पाया है. निगम के स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि प्राइवेट एजेंसी को काम के लिए निर्देश दिया गया है, लेकिन एजेंसी के कर्मचारियों को भी हड़ताली कर्मी काम नहीं करने दे रहे हैं.
