अवैध रूप से संचालित चार शराब भट्ठियां ध्वस्त

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहारगाईं गांव के समीप जंगली क्षेत्र में संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.

बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिहारगाईं गांव के समीप जंगली क्षेत्र में संचालित चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार बिहरगाईं गांव के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. वहीं लगभग 1200 लीटर जावा महुआ को भी नष्ट किया गया है. इसके अलावा शराब बनाने वाले उपकरण भी नष्ट किये गये हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस को देख कर भट्ठी संचालक फरार हो गये, पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >