गुरुआ में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, लोगों को सिखाए आग से बचाव के उपाय

Gaya Ji News : गुरुआ प्रखंड में अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा और बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है. लोगों को आग से बचाव के तरीकों और अग्निशामक यंत्रों के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई.

Gaya Ji News : : गुरुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा एवं बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान गुरुआ बाजार, बड़ही बिगहा, टंडवा मोड़ सहित कई स्थानों पर लोगों, होटल संचालकों, विद्यालय प्रबंधन और व्यवसायियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई.

शुरुआती मिनटों में सतर्कता से टल सकती है बड़ी दुर्घटना

अग्नि चालक मुकेश कुमार और अग्नि सिपाही सुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों को बताया कि आग लगने की अधिकांश घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. यदि भवनों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों और उनका सही तरीके से उपयोग करना आता हो, तो बड़ी दुर्घटनाओं को आसानी से रोका जा सकता है.

अग्निशामक यंत्र के उपयोग का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

अधिकारियों ने होटल, विद्यालय, प्रतिष्ठान और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य रूप से अग्निशामक यंत्र लगाने की अपील की. साथ ही उपस्थित लोगों को अग्निशामक यंत्र के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. उन्होंने बताया कि समय-समय पर अग्निशामक यंत्रों की जांच और रखरखाव करना भी आवश्यक है, ताकि आपात स्थिति में उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके.

विद्युत और गैस सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक

अभियान के दौरान लोगों को विद्युत सुरक्षा, एलपीजी गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने और प्राथमिक बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी गई. स्थानीय लोगों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए अग्निशमन विभाग के प्रयासों की सराहना की.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >