गया जी के किसान की करंट लगने से मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

बिहार के बाराचट्टी में बिजली की चपेट में आने से किसान दाहू यादव की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Gaya Ji News : गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत रेवदा गांव में बुधवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान दाहू यादव की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दाहू यादव किसी कार्य के दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आ गए. करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए.

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस हादसे के बाद शोक की लहर फैल गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar barachatti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >