डोभी-गया मुख्य मार्ग पर करमोनी के समीप सोमवार को डोभी के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार हाइवा ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक चालक बाराचट्टी निवासी 30 वर्षीय सोनू खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद हाइवा का टायर ब्लास्ट हो गया, फिर भी चालक ने हाइवा छोड़कर नहीं छोड़ी बल्कि पंक्चर टायर पर ही वाहन चलाकर भाग गया. जिसे मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सूचना पर चालक सहित हाइवा को पकड़ लिया गया.
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस घटना की सूचना पर डोभी थाना की गश्ती और 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस की देरी से कार्रवाई पर नारेबाजी भी की. भीड़ को शांत कराने के लिए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए डोभी-गया मार्ग पर यातायात बहाल कराया.
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक बाइक से अपने घर बाराचट्टी से गया जा रहा इसी क्रम में यह घटना हुई. मगध विश्वविद्यालय थाना ने हाइवा को शेखवारा के समीप चालक के साथ वाहन को पकड लिया गया है. मगध विश्वविद्यालय थाना ने हाइवा व चालक को अपने कब्जे ले लिया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि हाइवा पर डस्ट लदा हुआ था, इसलिए वाहन के स्थानीय पहचान और माल-लोडिंग की जांच की जा रही है. शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को कारण माना जा रहा है, जबकि सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साझा किया जायेगा. मामले की आगे की छानबीन जारी है.
