सीयूएसबी के डॉ कर्मानंद आर्य भाषा में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित

सीयूएसबी के डॉ कर्मानंद आर्य भाषा में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित

वरीय संवाददाता, बोधगया. सीयूएसबी के भारतीय भाषा विभाग में हिंदी के सहायक प्राध्यापक और युवा कवि डॉ कर्मानंद आर्य को उनके हिंदी भाषा एवं साहित्य में किए गये विशिष्ट योगदान के लिए श्री लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली, भारतीय भाषा मंच, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नयी दिल्ली एवं संस्कृत शिक्षक संघ, दिल्ली प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवारे के अवसर पर आयोजित एक विशिष्ट कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न भागों से आए हुए कुलपति, संस्कृत हिंदी के विद्वान, बुद्धिजीवी, चिंतक और शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राच्यविद्या विभाग के प्रमुख प्रो रामनाथ झा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरली मनोहर पाठक एवं संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ ब्रजेश गौतम थे. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा, विभाग के प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों ने बधाई दी है. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि डॉ कर्मानंद आर्य ने अपने लेखन से देश में विशेष ख्याति अर्जित की है. उनकी कई रचनाएं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >