गया जी: डोभी पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, यूपी से भी पकड़ा गया आरोपी

डोभी पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर पांच फरार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसमें उत्तर प्रदेश के हाथरस से भी एक आरोपी को पकड़ा गया है. पुलिस मामलों की जांच जारी रखते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

Gaya ji Crime News: वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डोभी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाकर फरार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की. रविवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान एक साथ पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

निमया टांड से दो आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष के अनुसार, थाना कांड संख्या 209/26 के तहत रनिया देवी और अजित मंडल को थाना क्षेत्र के निमया टांड से गिरफ्तार किया गया. दोनों को आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके अलावा गुरुआ थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी मनतेश कुमार और गोरा मांझी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

उत्तर प्रदेश से भी पकड़ा गया नामजद आरोपित

डोभी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस थाना क्षेत्र के हरसई साकिन नगला निवासी नामजद अभियुक्त जितेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर क्राइम टीम ने की कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपित पहले से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे. गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम टीम ने पहले छानबीन कर आरोपितों की लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामलों की जांच जारी रखते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >