शादी के तीन माह बाद 22 वर्षीय महिला ने किया सुसाइड, डोभी पुलिस ने श्मशान घाट से ससुर को पकड़ा

गया के डोभी में शादी के महज तीन महीने बाद एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति से विवाद के बाद हुई इस घटना में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर शक जताते हुए जांच शुरू कर दी है.

Gaya Ji Crime News : गया जी के डोभी थाना क्षेत्र के सेवईचक गांव में बुधवार की रात एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 22 वर्षीय कंचन देवी के रूप में हुई, जो खिजरसराय थाना क्षेत्र के कैनी की निवासी थी. तीन महीने पहले ही डोभी थाना क्षेत्र के सेवईचक टोला महकार निवासी नितिश कुमार के साथ शादी हुई थी.

गया जी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में शव को दाह-संस्कार के लिये श्मशान घाट ले गए. हालांकि डोभी पुलिस सूचना पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा किया. साथ ही पोस्टमार्टम के लिये मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया. मौके से पुलिस ने मृतका के ससुर सुरेश प्रसाद को हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतका के पति नितिश कुमार और ससुराल के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने मृतका के मायके वालों को दी जानकारी | Prabhat Khabar Network

पति से विवाद के बाद फांसी लगाने का शक

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुधवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. विवाद के बाद कंचन देवी ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. ससुराल पक्ष के लोग कथित तौर पर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को रात में ही दाह-संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गए थे. लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दाह-संस्कार को रोका और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है.

इधर गांव में युवती की अचानक मौत की खबर से शोक और रोष का माहौल बन गया है. पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के कारणों तथा किसी पर संलिप्तता की सत्यता का पता लगाया जाएगा. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिये भेजे जा रहे हैं. ग्रामीणों तथा मृतका के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. मृतक के मायके के परिजनो के तरफ से आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें : वजीरगंज में आहर के पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सुबह-सुबह जुटी ग्रामीणों की भीड़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >