गया जी में गोट-सीमेन स्टेशन निर्माण को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने टेकुना फॉर्म का किया निरीक्षण

पशुपालन विभाग की महत्वाकांक्षी गोट-सीमेन स्टेशन (बकरी प्रजनन केंद्र) के निर्माण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए डीएम शशांक शुभंकर ने टेकुना फार्म का दौरा किया. इस निरीक्षण में भूमि अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए गए.

पशुपालन विभाग की अति महत्वाकांक्षी योजना गोट-सीमेन स्टेशन (बकरी प्रजनन केंद्र) की चहारदीवारी निर्माण में आ रही कठिनाइयों के समाधान को लेकर मंगलवार को डीएम शशांक शुभंकर ने टेकुना फार्म स्थल का भ्रमण किया.

इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार, सहायक समाहर्ता, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गया सदर अनुमंडल पदाधिकारी, बोधगया व गया के अंचलाधिकारी (CO) समेत निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी को सरकारी भूमि से अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में वहां दोबारा अतिक्रमण न हो सके.

दक्षिण बिहार के किसानों की आय में होगा इजाफा

विदित हो कि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के अंतर्गत बनने वाला यह गोट-सीमेन स्टेशन देश का दूसरा ऐसा केंद्र है. इससे पूरे दक्षिण बिहार के किसानों की आय में भारी इजाफा होगा.

इस गोट-सीमेन स्टेशन के बन जाने से बकरियों में भी एआई (कृत्रिम गर्भाधान) करने की आधुनिक प्रक्रिया सुगमता से आरंभ हो सकेगी.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >