बोधगया में दलाई लामा मोनास्टरी के लिए सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 50 साल की लीज पर मिली जमीन

Dalai Lama Monastery Land Lease: बिहार सरकार ने बोधगया में दलाईलामा के नामग्याल तांत्रिक कॉलेज के लिए 34 डिसमिल जमीन 50 वर्षों की लीज पर देने की स्वीकृति दी है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें..

Dalai Lama Monastery Land Lease: बोधगया में स्थित दलाई लामा की मोनास्टरी से जुड़े नामग्याल तांत्रिक कॉलेज के लिए बिहार सरकार ने 34 डिसमिल जमीन की लीज बंदोबस्ती को मंजूरी दे दी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार यह भूमि 50 वर्षों के लिए निर्धारित शर्तों के तहत लीज पर उपलब्ध करायी जाएगी.

सम्राट सरकार का फैसला

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बोधगया में स्थित नामग्याल तांत्रिक कॉलेज के लिए 34 डिसमिल भूमि की लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की है. विभागीय आदेश में उल्लेख किया गया है कि बिहार सरकार के स्वामित्व वाली इस भूमि को निर्धारित शर्तों के अधीन संस्थान के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

कितने वर्षों के लिए दी गई है लीज?

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित भूमि की लीज बंदोबस्ती 50 वर्षों के लिए स्वीकृत की गई है. लीज अवधि के दौरान संस्थान को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करना होगा. स्वीकृति पत्र में खाता संख्या 1021 (नया) एवं खेसरा संख्या 3117 का उल्लेख किया गया है. इसी भूखंड की 34 डिसमिल भूमि को लीज बंदोबस्ती के लिए स्वीकृत किया गया है.

नामग्याल तांत्रिक कॉलेज का क्या महत्व है?

नामग्याल तांत्रिक कॉलेज दलाई लामा से जुड़ी प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं में शामिल माना जाता है. बोधगया अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बौद्ध अनुयायी पहुंचते हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद लीज बंदोबस्ती की आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद निर्धारित नियमों के तहत भूमि का उपयोग संबंधित संस्थान द्वारा किया जा सकेगा.

Also Read: आज का ओपीडी : गुरुवार को कौन डॉक्टर अस्पताल में रहेंगे मौजूद, चेक करें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KALENDRA PRATAP SINGH

Published by: Sakshi kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >