CUSB में स्वच्छता पखवाड़ा: निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता और सफाई अभियान से दिया स्वच्छता का संदेश

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चले राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इनमें निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं और विश्वविद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शामिल थे. विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा.

CUSB Painting Competition: 1अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) का एनएसएस प्रकोष्ठ विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रहा है. पखवाड़े के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया.

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए एनएसएस समन्वयक प्रो. उषा तिवारी, कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. रिंकी, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा डॉ. अनिंद्य देब, डॉ. राधेश्याम ढोले, डॉ. विजय महोरे और डॉ. पीयूष कुमार सिंह समेत सभी सदस्यों की सराहना की.

चित्रकला प्रतियोगिता में 33 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

एनएसएस प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. महेंद्र खत्रावत और डॉ. राहुल सिंह के समन्वय में मालवीय भवन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था. स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 33 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली पर केंद्रित कलाकृतियां प्रस्तुत कीं.

अंचल भारती को प्रथम पुरस्कार

चित्रकला प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का मूल्यांकन प्रो. विवेक दवे, प्रो. विजय राज सिंह तथा डॉ. समरेश भारती के निर्णायक मंडल ने किया. अंचल भारती ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. सुमेधा मेहता और आकाश दलाल को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सौम्या और अंजू पटेल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

निबंध प्रतियोगिता में 80 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक कृषि एवं विकास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राधेश्याम ढोले के नेतृत्व में कृषि संकाय के अन्य प्राध्यापकों के सहयोग से किया गया. प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘स्वच्छ परिसर, स्वस्थ परिसर: स्वच्छता बनाए रखने में छात्रों की भूमिका’ रखा गया था. इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न पीठों और विभागों के 80 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और दृष्टिकोण के माध्यम से विषय की विस्तृत व्याख्या की.

प्रतियोगिता के मूल्यांकन में डॉ. दिव्या दत्ता, डॉ. ऐंद्रिला बिस्वास, डॉ. अमित कुमार, डॉ. बिमान डे और डॉ. शशि प्रकाश विश्वकर्मा ने बाह्य विशेषज्ञ एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में भूमिका निभायी.

15 अगस्त को विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन विजेताओं को आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य मंच पर प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा.

विश्वविद्यालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान

इसी क्रम में एनएसएस सेल ने कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीयूष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया. ‘आज का स्वच्छ परिसर, कल के स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है’ विषय के तहत आर्यभट्ट भवन, मालवीय भवन और चाणक्य भवन सहित विभिन्न शैक्षणिक भवनों में सफाई अभियान चलाया गया.

शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी एक साथ एकत्र हुए तथा परिसर से प्लास्टिक कचरा, कागज और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र किया. प्रतिभागियों ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और सभी को दैनिक जिम्मेदारी के रूप में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया.

स्वच्छ और टिकाऊ परिसर का लिया सामूहिक संकल्प

स्वच्छता गतिविधियों के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ.

Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >