अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी

गया न्यूज : बेलागंज के कंचनपुर मोड़ के समीप वारदात को दिया अंजाम

बेलागंज के कंचनपुर मोड़ के समीप वारदात को दिया अंजाम

पेट्रोलिंग पुलिस को आते दिख भागे अपराधी

पुलिस ने जख्मी युवक को पहुंचाया अस्पताल, स्थिति सामान्य

प्रतिनिधि, बेलागंज.

सोमवार की रात गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली लगने से जख्मी युवक को पेट्रोलिंग में रही बेलागंज थाना की पुलिस ने सीएचसी बेलागंज में भर्ती कराया है. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जहां चिकित्सकों ने युवक की स्थिति सामान्य बतायी है.

इस घटना के संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र खेदरपुरा गांव निवासी अनुज कुमार वर्मा के 25 वर्षीय अविनाश कुमार मानपुर में स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था. वह सोमवार की देर रात लगभग 12 बजे मानपुर से घर खेदरपुरा लौट रहा था. इसी दौरान थाना क्षेत्र के कंचनपुर मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने पैर में गोली मार दी. उसी समय पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन आता दिखा, यह देख अपराधी भागने में कामयाब हो गये.

युवक का बदल रहा बयान

थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक अपना बयान बदल-बदल कर दे रहा है. पुलिस पदाधिकारी ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक से बयान लिया, तो उसने बताया कि मैं जोमेटो कंपनी में काम करता हूं. घर में झूठ बोलते थे कि मानपुर में स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जाते हैं. इस मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच करने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >