गया में CPI की निकली राष्ट्रव्यापी पदयात्रा, कई मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

Gaya News : गया में भाकपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कॉर्पोरेट लूट के खिलाफ पदयात्रा निकाली। सरकार की नाकामियों को उजागर कर बदलाव का किया आह्वान।

Gaya News: गया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नगर परिषद के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा शहर के छोटकी नवादा मोड़ से शुरू होकर बारिश के बावजूद पहाश्वर मोड़ तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया.

महंगाई, बेरोजगारी और किसान मुद्दों को बनाया प्रमुख एजेंडा

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कॉर्पोरेट लूट पर रोक लगाने की मांग उठाई. इसके साथ ही सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, किसानों का कर्ज माफ करने तथा महिला आरक्षण लागू करने की भी मांग की गई. प्रदर्शनकारियों ने इन मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की.

गया जी: स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल खत्म होने पर बोले डॉ प्रेम कुमार, सरकार की पहल से निकला समाधान

सभा में केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

पदयात्रा समाप्त होने के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता राम आशीष यादव ने की. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के नगर मंत्री मो. यहिया ने कहा कि पूरे देश में आज से 15 अगस्त तक पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की नाकामियों को जनता के बीच रखा जाएगा और बदलाव की जरूरत पर जोर दिया जाएगा.

दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान

सभा में कार्यकर्ताओं से एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया. इस दौरान राम जगन गिरी, विजय प्रकाश, शाहर्रुद्दीन, मो. सगीर, सुखदेव पंडित, संतोष चंद्रवंशी, रविंद्र कुमार, रिंकू और महेश पंडित ने भी सभा को संबोधित किया. उनके भाषणों में जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही गई.

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे को लेकर गडकरी से मिले मांझी, गया जी के छकरबन्धा में कट सर्विस रोड निर्माण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >