सीआइएसएफ जवान की मौत, गांव में मातम

खिजरसराय के इस्माइलपुर गांव के एक युवक दिनेश कुमार उर्फ विकास की मौत मुंबई में हो गयी है. वह पिछले पांच वर्षों से सीआइएसफ में कार्यरत था. व

खिजरसराय. खिजरसराय के इस्माइलपुर गांव के एक युवक दिनेश कुमार उर्फ विकास की मौत मुंबई में हो गयी है. वह पिछले पांच वर्षों से सीआइएसफ में कार्यरत था. वह जितेंद्र सिंह का पुत्र था. मौत की सूचना गांव में आने पर गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय ग्रामीण मौत के कारण के बारे कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं. मौत की सूचना आने पर परिजन रविवार की रात मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं और सोमवार की देर रात शव आने की संभावना है. गांव के लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं. मृतक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >