गया जी : डोभी में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन, समाज की एकता और सनातन संस्कृति पर दिया गया जोर

Gaya Ji News : गया जी के डोभी ठाकुरबाड़ी में रविवार को ब्राह्मण महासम्मेलन का सफल आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में समाज की एकता और सनातन संस्कृति को अपनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया. दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Gaya Ji News : गया जी के डोभी ठाकुरबाड़ी में रविवार को ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने की. इस महासम्मेलन में प्रखंड के दर्जनों गांवों से ब्राह्मण पहुंचे. सभी लोगों ने समाज के समक्ष अपनी-अपनी बातें रखीं. इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या दिखाकर ब्राह्मणों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया.

दिवंगत सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

समाज के तीन लोगों की मौत एक सप्ताह के भीतर होने के कारण कार्यक्रम की रूपरेखा में तब्दील कर दिया गया. सम्मेलन में हिंदी विद्वान प्रेमचंद तिवारी, कर्मकांडी रजनीकांत मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्र और भरत तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके साथ ही उनके जीवन चरित्र पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि किसी भी स्थिति में हम सभी को एक होने की जरूरत है.

सनातन, संस्कृति और संस्कृत को अपनाने का संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि तन, मन और धन से हमारा समाज भी सबल हो रहा है और समाज के आगे बढ़ चुके सदस्य पीछे के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करें. हमें सनातन और संस्कृति के साथ संस्कृत को अपनाना है. कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ गोपाल मिश्र के द्वारा किया गया. तीनों गोलोकवासी के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया, जिसके बाद सभा की समाप्ति की गयी.

पीड़ित परिवारों से मिलकर संगठन ने दी सांत्वना

तत्पश्चात, सभी तीनों पीड़ित परिवारों से संगठन के दर्जनों लोग उनके घर पर जाकर मिले और उन्हें सांत्वना दिया. इसके साथ ही उनके परिवार के गोलोकवासी का फोटो भी उन्हें समर्पित किया. इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय पाठक, अभिजीत, जितेंद्र, अजय, सागर, राजन, मनीष, संजीव समेत कई लोग शामिल थे.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >