ECR में बड़ा फेरबदल, 63 RPF सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, गया जंक्शन को मिले दो नए अधिकारी

Bihar Transfer Posting: रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ के अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों पर कार्यरत 63 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है. वहीं चार अधिकारियों को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

गया से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Bihar Transfer Posting:
पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत 63 सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है. जबकि चार सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नति का लाभ भी मिला है. इस निर्णय को आरपीएफ व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

63 सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, 4 को मिला प्रमोशन

तबादला सूची में गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट भी शामिल है. गया आरपीएफ पोस्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर जावेद इकबाल का स्थानांतरण मानस नगर कर दिया गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर मोनिका सिंह को रफीगंज आरपीएफ पोस्ट भेजा गया है. दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

गया जंक्शन को मिले दो नए RPF अधिकारी

वहीं गया आरपीएफ पोस्ट को भी दो नए अधिकारियों की तैनाती मिली है.मानस नगर से सब इंस्पेक्टर इंदल कुमार और बरौनी से सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार का स्थानांतरण गया जंक्शन के लिए किया गया है. इनके आगमन से गया आरपीएफ पोस्ट की कार्यक्षमता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

जल्द नए कार्यस्थल पर देना होगा योगदान

रेलवे सूत्रों के अनुसार यह तबादला-पोस्टिंग प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कार्य निष्पादन को ध्यान में रखकर किया गया है. नयी तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. नई तैनाती के बाद विभिन्न आरपीएफ पोस्टों पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाएगा.

Also Read: गयाजी में समर कैंप बना प्रतिभाओं का मंच, बिहार से त्रिपुरा तक के लोकनृत्य सीख रहे बच्चे, जानिए कब तक होगा रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >