गया जी में 6911 अभ्यर्थी देंगे सिपाही भर्ती परीक्षा, इन चीजों को ले जाने पर होगी कार्रवाई

Bihar Police Constable Exam : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत गया में 28 जून को 14 परीक्षा केंद्रों पर 6911 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. नकल रोकने और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

गया जी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam :
बिहार पुलिस में सिपाही के 993 पदों के लिए 28 जून (रविवार) को गया में लिखित परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा को बिना किसी नकल और शांति से कराने के लिए वहां के जिला कलेक्टर (डीएम) और एसएसपी ने मिलकर एक सख्त सरकारी आदेश जारी किया है.

एक पाली में होगी परीक्षा

यह परीक्षा जिले के कुल 14 केंद्रों पर एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. इसमें कुल 6911 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई है, ताकि समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें.

Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: पटना, पाटलिपुत्र और दानापुर समेत इन जगहों से चलेंगी 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Gaya Ji News : सुरक्षा के व्यापक कड़े इंतजाम

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या शरारत रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हर परीक्षा केंद्र पर सेंटर इंचार्ज (केंद्राधीक्षक) के साथ-साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है, और सभी केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की मुस्तैद तैनाती रहेगी.

सघन जांच के बाद प्रवेश

संयुक्त आदेश के तहत परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र परिसर में अनधिकृत (बाहरी) व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी.

परीक्षा केंद्रों की पूरी सूची

गया जी में सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने टोटल 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इन केंद्रों में अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, प्लस टू हाई स्कूल (चंदौती मोड़), प्लस टू हरिदास सेमिनरी (सरकारी बस स्टैंड के निकट), प्लस टू गया हाई स्कूल (न्यू करीमगंज) और रामरुचि बालिका इंटर स्कूल शामिल हैं. इसके अलावा महावीर इंटर कॉलेज, अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय (स्टेशन रोड), प्लस टू कासिमी हाई स्कूल, हादी हाशमी उच्च माध्यमिक (प्लस 2) विद्यालय और प्लस टू जिला स्कूल को भी केंद्र बनाया गया है.

वहीं, प्लस टू हाई स्कूल (रसलपुर मानपुर), राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय (रमना रोड), टी मॉडल इंटर स्कूल और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय (गौरी कन्या मानपुर) में भी अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

Also Read : बोधगया का बदलेगा रूप : महाबोधि कॉरिडोर और सैटेलाइट टाउनशिप के लिए विश्व बैंक की टीम ने किया सर्वे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >