Bihar: बिहार के इस जिले में लगभग 6 लाख उपभोक्ताओं को मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली, घर-घर बांटे जा रहे जीरो बिल

Bihar: गया जिले में राज्य सरकार की मुफ्त बिजली योजना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. डीएम शशांक शुभंकर ने सभी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की और उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए. जिले में लाखों उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट तक फ्री बिजली दी जा रही है.

Bihar: गया डीएम शशांक शुभंकर ने जिले के सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर और सभी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ बैठक कर राज्य सरकार की नयी बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है. इसको लेकर जिले में उपभोक्ताओं को लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य हो रहा है.

सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर ने जानकारी दी कि जिले में 5 लाख 70 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक बिजली अनुदान पर मिल रही है, जबकि 1 लाख 70 हजार उपभोक्ताओं को पूरी तरह फ्री बिजली दी जा रही है. जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत 125 यूनिट से कम है, उन्हें शून्य खपत का बिजली बिल भेजा जा रहा है.

घर-घर जाकर पर्चे और रसीद बांट रहे कर्मी

मुख्यमंत्री बिजली उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं.

बिजली विभाग के कर्मी घर-घर जाकर जीरो यूनिट खपत से संबंधित पर्चे और रसीदें बांट रहे हैं. योजना के अंतर्गत ऊर्जा शुल्क, फिक्स्ड चार्ज और बिजली शुल्क तीनों को माफ किया गया है. 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त होगी.

यदि कोई उपभोक्ता 130 यूनिट की खपत करता है तो केवल अतिरिक्त 5 यूनिट के लिए शुल्क लिया जायेगा. बिजली खपत की गणना 30 दिनों के आधार पर की जा रही है. उदाहरण के लिए, यदि किसी उपभोक्ता का बिजली बिल 40 दिनों के लिए है और खपत 200 यूनिट है, तो अनुपात के अनुसार (125×40)÷30 = 167 यूनिट तक कोई शुल्क नहीं लगेगा. शेष 33 यूनिट पर अनुदान दर के अनुसार शुल्क लिया जायेगा. इसी प्रकार, यदि बिल अवधि 25 दिनों की है और खपत 125 यूनिट है, तो अनुपात के अनुसार (125×25)÷30 =104 यूनिट तक कोई शुल्क नहीं लगेगा.

सोलर प्लांट लगाने के लिए भी प्रोत्साहन

राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट के बाद भी मौजूदा बिजली अनुदान योजना जारी रहेगी. हालांकि जुलाई 2025 से पूर्व की बकाया राशि उपभोक्ताओं को देनी होगी. सभी पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अगले तीन वर्षों में 1.1 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

12 अगस्त को सीएम करेंगे सीधा संवाद

डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि 12 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यभर के विद्युत उपभोक्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे. जिले की 44 विद्युत प्रशाखाओं में से प्रत्येक में चार-चार स्थल चिह्नित किये गये हैं, जहां घरेलू उपभोक्ताओं को एकत्रित कर मुख्यमंत्री के संदेश को दिखाया जाएगा और योजना की विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

सभी उपभोक्ताओं को पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं, जिनमें योजना की पूरी जानकारी दी गई है. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बड़े क्षमता वाले भवनों को चिह्नित कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से अवगत कराया जा सके. सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर ने बताया कि एक अगस्त से ही घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जीरो खपत से संबंधित बिजली बिल उपलब्ध करासे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: विदेश में रहने वाले बिहारी भी अब कर सकेंगे मतदान, जानिए प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >