जिसने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, बिहार में उसी पिता को बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: जमीन बंटवारे के विवाद ने गया में एक परिवार को उजाड़ दिया, जहां छोटे बेटे ने लाठी-डंडों से पीटकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन बंटवारे के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया. अतरी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान लखन मांझी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि लखन मांझी और उनके छोटे बेटे सुरेश मांझी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस विवाद के कारण परिवार में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था.

कैसे हुई वारदात?

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की शाम यह विवाद अचानक हिंसक हो गया. आरोप है कि सुरेश मांझी ने अपने कुछ अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लखन मांझी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले के दौरान उन्हें बेरहमी से पीटा गया. परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं रुके. गंभीर चोटों के कारण लखन मांझी की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मचा हड़कंप

इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक बेटा अपने ही पिता की जान ले सकता है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. अतरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शुरुआती जांच में जमीन विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह माना गया है.

इलाके में दहशत और शोक

इस घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है. लोग स्तब्ध हैं कि पारिवारिक विवाद इस हद तक पहुंच सकता है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

Also Read: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का डबल तोहफा, कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन, इस क्लोन ट्रेन को मिला एक्सटेंशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >