गया में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम

Bihar Crime News: बिहार के गया शहर के गंगा महल मोहल्ले में 62 वर्षीय महावीर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है. महावीर अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे, तभी पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया है.

Bihar Crime News: बिहार के गया शहर के गंगा महल मोहल्ले में 62 वर्षीय महावीर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है. महावीर अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे. इसी दौरान 45 वर्षीय पड़ोसी चंदन ने उन्हें पिस्टल दिखाया. विरोध करने पर चंदन ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गया. घटना कदमा गांव की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चंदन दो दिन से नशे में धुत्त होकर गांव में घूम रहा था. आसपास के लोगों को उसने धमकी भी दे रखी थी.

आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

इस मामले को लेकर कोई भी खुलकर बात नहीं कर रहा है. दोनों परिवार लंबे समय से पड़ोसी है. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अनबन भी नहीं थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महावीर शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. आरोपी चंदन फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.

Also Read: समस्तीपुर में मिला भगतिनी जटा वाली का शव, सिर काटकर की गई है हत्या

हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है पुलिस

कोतवाली पुलिस का कहना है कि, घटना कुछ समय पहले की है. इसलिए पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिली है. लेकिन प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि यह मामला जमीन से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है. यह खौफनाक वारदात से पूरा इलाका दहशत में है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >