चतरा गोलीकांड के बाद जांच तेज : रॉकी यादव और जैकी यादव से रंगदारी मांगने और बॉडीगार्ड की भूमिका की होगी जांच

चतरा में एसपी कार्यालय के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जांच का दायरा बढ़ा रही है. इस मामले में रंगदारी मांगने और सरकारी अंगरक्षक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

Chatra Guard Murder Case : झारखंड के चतरा में एसपी कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी में एक निजी बॉडीगार्ड की मौत के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है.

अब बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के बेटों राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव और विनीत यादव उर्फ जैकी यादव को मिली रंगदारी व धमकी के मामले के साथ-साथ सरकारी अंगरक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

नक्सलियों के नाम पर मांगी गई थी लेवी

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि दोनों मामलों की अलग-अलग स्तर पर गंभीरता से जांच चल रही है. रॉकी यादव ने 19 जुलाई को रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि नक्सलियों के नाम पर फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से लेवी मांगी गई.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप

150 करोड़ की सड़क परियोजना से जुड़ा मामला

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल नंबरों और संदेशों की जांच शुरू कर दी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमकी वास्तव में किसी नक्सली संगठन ने दी है या उनके नाम का दुरुपयोग किया गया. पुलिस के अनुसार मामला चतरा में लगभग 150 करोड़ रुपये की बाईपास सड़क परियोजना से जुड़ा हो सकता है.

सरकारी बॉडीगार्ड की भूमिका की होगी जांच, रिपोर्ट तलब

वहीं, एसपी कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी के समय सरकारी अंगरक्षक की मौजूदगी और उसकी ड्यूटी को लेकर भी सवाल उठे हैं.

आईजी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में सुरक्षाकर्मी अधिकृत तैनाती स्थल से बाहर पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. चतरा पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है.

संबंधित खबर : चतरा में खैनी मांगने के विवाद में सनकी गार्ड ने साथी की सिर में गोली मार की हत्या


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >