बीडीओ पूजा गहलौत ने खिजरसराय प्रखंड की ग्राम पंचायत कुतलुपुर के शादीपुर टोला जोलहबिगहा में संचालित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू) का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया व घर-घर से दैनिक कचरा उठाव की प्रगति की समीक्षा की.
नियमित कचरा उठाव और स्वच्छ वातावरण पर जोर
बीडीओ ने स्वच्छता कर्मियों से नियमित रूप से कचरा संग्रहण, उसके सुरक्षित निस्तारण तथा साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक घर से प्रतिदिन कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है.
यूजर चार्ज के नियमित संग्रहण का निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी स्वच्छता कर्मियों को उपयोगिता शुल्क (यूजर चार्ज) का नियमित संग्रहण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उपयोगिता शुल्क से स्वच्छता व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सहायता मिलती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए.
कचरे के निबटारा और जन-जागरूकता पर बल
साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निबटारा सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया.
मौजूद अधिकारी और कर्मी
इस मौके पर स्वच्छता समन्वयक संजीत कुमार रंजन, स्वच्छता पर्यवेक्षक रिशु कुमार सहित सफाईकर्मी उपस्थित थे.
Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
