आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर

आशा कार्यकर्ता रेणु देवी को आशावीन पोर्टल पर दर्ज गलत जन्मतिथि के कारण 9 साल पहले ही जबरन रिटायर कर दिया गया. उनके मूल प्रमाण पत्रों में 1975 की जगह पोर्टल पर 1966 दर्ज हो गया. अब वे सुधार और सेवा बहाली की गुहार लगा रही हैं.

Asha Worker Date of Birth : गया जी के गुरुआ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ता रेणु देवी को आशावीन पोर्टल पर दर्ज जन्मतिथि में त्रुटि के कारण 9 साल पहले ही जबरन सेवानिवृत्त कर दिया गया.

इस संबंध में रेणु देवी ने राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (आशा), राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना को आवेदन देकर सुधार तथा आशा कार्यकर्ता के रूप में सेवा बहाल कराने की मांग की है. आवेदन के अनुसार, रेणु देवी ग्राम पंचायत गुनेरी, थाना गुरुआ, जिला गया की निवासी हैं और वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं.

मूल प्रमाण पत्र के बावजूद पोर्टल पर दर्ज हुई गलत जन्मतिथि

उन्होंने बताया कि आशा संबंधी डाटा अपलोड करने के लिए प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक द्वारा मांगे जाने पर उन्होंने मूल्य प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया था. इसके बावजूद आशावीन पोर्टल पर उनकी जन्मतिथि 01 जनवरी 1966 दर्ज हो गई.

प्रमाण पत्रों में दर्ज है 1975, पोर्टल बंद होने से परेशानी

रेणु देवी के अनुसार, उनके मूल्य प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड में जन्मतिथि 21 मई 1975 दर्ज है. पोर्टल पर गलत जन्मतिथि दर्ज रहने के कारण उनका आशावीन पोर्टल बंद हो गया है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है.

Also Read : सब्सिडी का लालच देकर 11 राज्यों में 150 करोड़ की ठगी, राधास्वामी संगठन के मास्टरमाइंड दीपक शर्मा की फर्श से अर्श तक की कहानी

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दस्तावेजों के आधार पर जन्मतिथि में आवश्यक सुधार कर आशावीन पोर्टल को पुनः चालू कराने का अनुरोध किया है.

आवेदन के साथ मूल्य प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड, शपथ पत्र एवं आशा पहचान पत्र की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं.

विभागीय कार्रवाई जारी, जल्द निकलेगा समाधान: चिकित्सा पदाधिकारी

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ हरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी हुई है. इसकी सूचना सीएस कार्यालय को तथा राज्य स्वास्थ्य समिति को दे दी गई है. आगे की कार्रवाई शुरू है और जल्द ही कोई न कोई विकल्प निकलेगा.

आशावीन पोर्टल पुनः चालू करने की मांग

पीड़ित आशा कार्यकर्ता ने अपने सभी वैध शैक्षणिक और पहचान दस्तावेजों के आधार पर पोर्टल में सुधार कर सेवा निरंतर रखने की गुहार लगाई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >