आर्म्स एक्ट का आरोपित किया गया गिरफ्तार

बाराचट्टी थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित धनगाई थाने के हाहेसारी गांव के रहनेवाले काजू यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

बाराचट्टी. बाराचट्टी थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित धनगाई थाने के हाहेसारी गांव के रहनेवाले काजू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सोमवार को एसएसपी ने दी. एसएसपी ने बताया कि पहले से चल रहे एक विवाद के कारण काजू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी. मना करने पर जान मारने की नीयत से रिवॉल्वर निकाल कर गोली चला दी. इस मामले को लेकर पीड़ित परिजनों के बयान पर 26 फरवरी 2024 को बाराचट्टी थाने में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में एक और आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार काजू यादव से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >