ट्रेन से गिरकर अररिया के युवक की मौत

गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन से गिरकर अररिया निवासी सनी दायल राजभर की मौत हो गयी.

फतेहपुर. गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन से गिरकर अररिया निवासी सनी दायल राजभर की मौत हो गयी. कोडरमा पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पूर्वी केबिन के डाउन लुप एवं मेन लाइन के बीच 25 वर्ष के युवक का एक शव पड़ा हुआ था. शव रहने की सूचना पर फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कर मृतक के पैकेट की जांच की. इस दौरान उसके पास से बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई. वहीं, उसके पैकेट से कोई रेल टिकट बरामद नहीं किया जा सका. इस कारण युवक की किस ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है इसका पता नहीं चल सका है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >