गया जी : 19 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, काला दिवस मनाया

Gaya Ji News : गया जी में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने 19 सूत्री मांगों को लेकर काला दिवस मनाया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Gaya Ji News : गया जी में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ द्वारा 19 सूत्री मांगों को लेकर गया जी के महासंघ भवन में एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया. साथ ही सभी सेविका और सहायिकाएं काला बिल्ला लगाकर और ऑल इंडिया फेडरेशन के आह्वान पर काला दिवस के रूप में मनाया गया व सरकार के प्रति विरोध जताया गया. धरना की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी मधु कुमारी ने की.

मानदेय वृद्धि और ग्रेच्युटी न मिलने पर रोष

गया जिला मंत्री मंजू कुमारी ने बताया कि हमारी मांगों को सरकार हमेशा अनदेखा कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को ग्रेच्युटी देने का आदेश 2022 में ही मिल गया है, फिर भी मानदेय में वृद्धि नहीं की गई.

केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री को भेजा गया मांग पत्र

धरना समाप्ति के बाद संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पास प्रेषित किया. कार्यक्रम में रेखा कुमारी, श्याम सुंदर यादव, रेणु कुमारी, मेराज बानो, प्रमिता देवी, सुनीता देवी, suleखा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं.

Also Read : गया जी : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर बदला एयरपोर्ट का रूट, 6 घंटे बंद रहेगा गया-डोभी रोड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >