Vijay Kumar Sinha : गया जी के बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में गुरुवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.
भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक और पूजन
इस दौरान मंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर के ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ संपन्न कराया.
मंदिर परिसर और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंदिर परिसर का जायजा लिया और बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर की भौगोलिक स्थिति, धार्मिक महत्व तथा आसपास की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली.
Also Read : पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों के लिए 70 स्वास्थ्य शिविर, 5 जगह 24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा
मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंदिर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी मंत्री के साथ साझा कीं. मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को होने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.
मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य लोग
मौके पर मंदिर समिति के सचिव योगेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे. मंत्री के मंदिर पहुंचने को लेकर परिसर में काफी उत्साह का माहौल रहा.
