गया जी : वजीरगंज के आदर्श राज ने रचा इतिहास, घर पर सेल्फ स्टडी से NEET में हासिल की सफलता

गया जी के वजीरगंज प्रखंड के तरमा गांव निवासी आदर्श राज ने नीट परीक्षा में सेल्फ स्टडी से सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और संविधान भेंट कर सम्मानित किया.

गया जी के वजीरगंज प्रखंड के तरमा गांव निवासी आदर्श राज ने देश की कठिन परीक्षाओं में शामिल नीट में सफलता हासिल कर गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है. आदर्श ने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए नीट की तैयारी की और सफलता हासिल की. उनके पिता डॉ. वेदव्यास आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं.

गणमान्य लोगों द्वारा घर पहुंचकर दी गई बधाई

आदर्श की सफलता पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रधान, प्रो. गोपाल प्रसाद, मूलनिवासी संघ के जिला प्रभारी सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ सुनील गुरु सहित अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी.

संविधान भेंट कर किया गया सम्मानित

इस दौरान आदर्श को डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखित भारत का संविधान भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग

मौके पर रामावतार मेहता, चंदन कुमार मौर्य, वार्ड सदस्य शैलेंद्र दास, चित्तरंजन वर्मा, डॉ. उपेंद्र प्रसाद एवं उदय प्रसाद मौजूद रहे.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >