कायाकल्प के इंतजार में अर्द्धनिर्मित टाउन हाॅलरुपये की कमी के कारण डोर लेवल तक ही हो सका निर्माणफोटो- 1,2 अर्द्धनिर्मित टॉउन हाल शुक्रवार तसवीर हैप्रतिनिधि, शेरघाटीशेरघाटी का अर्द्धनिर्मित टाउन हॉल दो दशक से कायाकल्प होने का इंतजार कर रहा है. इसके निर्माण में अब तक करीब पांच लाख से अधिक रुपये खर्च किये जा चुके हैं. रुपये की कमी के कारण आगे का काम ठप पड़ा है. नतीजा है कि हॉल आधी-अधूरी शक्ल में तारणहार का बाट जोह रहा है. जानकारी के अनुसार, टाउन हॉल की नींव दो दशक पूर्व तत्कालीन विधायक जीएस रामचंद्र दास ने रखवायी थी. इसके निर्माण के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये अपने फंड से दिये थे. उन पैसों से डोर लेवल तक ही काम हुआ. उनके बाद जीतनराम मांझी, फूलचंद मांझी, हरि मांझी व कुमार सर्वजीत इस क्षेत्र के विधायक रहे. लेकिन, किसी का ध्यान उस पर नहीं गया. ऐसा नहीं था कि लोगों ने विधायकों को इस बाबत अवगत नहीं कराया. हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता. टाउन हॉल की स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही. उल्लेखनीय है कि शहर में ऐसा कोई भी भवन नहीं है, जहां साहित्यिक गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके. हॉल के निर्माण की मांग को लेकर कलाकारों, साहित्यकारों व समाजसेवियों ने हर स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया, पर कहीं कोई फायदा नहीं हुआ. इधर, विधायक डॉ विनोद प्रसाद यादव का कहना है कि अर्द्धनिर्मित टाउन हॉल का काम पूरा कराने के लिए 50 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं. जल्दी ही इसका काम पूरा करा लिया जायेगा.
कायाकल्प के इंतजार में अर्द्धनर्मिति टाउन हॉल
कायाकल्प के इंतजार में अर्द्धनिर्मित टाउन हाॅलरुपये की कमी के कारण डोर लेवल तक ही हो सका निर्माणफोटो- 1,2 अर्द्धनिर्मित टॉउन हाल शुक्रवार तसवीर हैप्रतिनिधि, शेरघाटीशेरघाटी का अर्द्धनिर्मित टाउन हॉल दो दशक से कायाकल्प होने का इंतजार कर रहा है. इसके निर्माण में अब तक करीब पांच लाख से अधिक रुपये खर्च किये जा चुके […]
